हादसे का शिकार हुई PM मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस, 24 यात्री हुए लहूलुहान
हादसे का शिकार हुई PM मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस, 24 यात्री हुए लहूलुहान
Share:

अनूपपुर: शनिवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। कहा जा रहा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शहडोल जा रहे यात्रियों की बस पलट गई। डिंडौरी से शहडोल जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 24 यात्री चोटिल हुए हैं। चोटिल व्यक्तियों को जिले के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बस डिंडौरी जिले के धनुआ सागर से शहडोल जा रही थी।

स्थानीय लोगों द्वारा खबर प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चोटिल व्यक्तियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त हुई खबर के अनुसार, बस में तकरीबन 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं। यह सभी लोग शहडोल में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के पश्चात् लोगों ने पुलिस-प्रशासन को खबर दी तथा अपने स्तर पर रेस्क्यू आरम्भ कर दिया।

आपको बता दें कि, आज पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे है। वह शहडोल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन 27 जून को ही आयोजित होने वाला था, किन्तु खराब मौसम के कारण इस दौरे को स्थगित कर दिया गया थ। जिसके चलते आज प्रधानमंत्री मोदी शहडोल दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले जबलपुर पहुंचेंगे, इसके बाद शहडोल आएंगे। पीएम मोदी मध्य प्रदेश में तकरीबन 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे।

बाघ का सिर काटकर ले गए शिकारी, मचा हड़कंप

गाय के साथ शख्स ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आया प्रशासन

बरेली के आला हजरत परिवार की बहु रहीं निदा खान ने किया UCC का समर्थन, देशभर की मुस्लिम महिलाओं से की यह अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -