नहर में गिरी यात्री बस, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
नहर में गिरी यात्री बस, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Share:

पठानकोट : पंजाब में एक निजी यात्री बस नहर में गिर गई। बस गिरने के साथ ही यह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसके कुछ पार्टस पानी में बह गए, हालांकि दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। मामले में यह कहा गया है कि सभी यात्री बचा लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में माधोपुर क्षेत्र के समीप यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें यह कहा गया कि जम्मू - कश्मीर से कटरा और हरियाणा के गुड़गांव की ओर जाने वाली यह बस अचानक पुलिस से असंतुलित हो गई और नहर में गिर पड़ी।

पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने रेस्क्यु आॅपरेशन किया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि यात्रियों को सिविल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां यात्रियों को उपचार दिया गया। हालांकि दुर्घटना में कुछ लोगों को चोटें आईं। इनकी चोटों का इलाज कर इन्हें इनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -