बुर्का पहनकर आतंकी ने की फायरिंग, दो घायल
बुर्का पहनकर आतंकी ने की फायरिंग, दो घायल
Share:

श्रीनगर: एक बार फिर जम्मू - कश्मीर राज्य के पुलवामा में शुक्रवार को पाकिस्तान समर्थित झंडे फहराए गए। इस दौरान यह बात सामने आई है कि एक आतंकी बुर्का पहनकर आया और फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला। इस आतंकी का पीछा किया गया। जब जवानों ने उसे रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस आतंकी को पकड़ लिया गया।

आतंकी से पूछताछ की जा रही है। सीआरपीएफ ने क्षेत्र में और आतंकी होने का अंदेशा जताते हुए सर्च अभियान प्रारंभ किया है। दूसरी ओर श्रीनगर के समीप नोहट्टा में जुमे की नमाज़ के बाद कुछ लोगों ने फिर से पाकिस्तान के झंडे फहराए। मस्जिद के बाहर किया गया यह प्रदर्शन उग्र रहा। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ने का प्रयास भी किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा आईएसआईएस के ध्वज भर दिखाए गए।

इस तरह का प्रदर्शन एक बार फिर जुमे की नमाज़ पर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी भारत में आईएसआईएस के प्रवेश को लेकर चेतावनी देते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू - कश्मीर राज्य में आतंकियों की बड़ी घुसपैठ का अंदेशा लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आतंकी राज्य में यहां वहां फैल गए हैं। जिनकी सर्चिंग की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -