झाडि़यों में मिला युवक का जला शव, पुलिस ने जताई लव ट्रायंगल में हत्या की आशंका
झाडि़यों में मिला युवक का जला शव, पुलिस ने जताई लव ट्रायंगल में हत्या की आशंका
Share:

ग्वालियर। शहर में न्यू कलेक्टोरेट के पास झाडि़यों में सोमवार दोपहर को एक युवक का जला हुआ शव मिला है। बताया गया की युवक दो तीन दिन से डबरा से लापता था। युवक की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच शुरू कर दी है। 
 
पुलिस के मुताबिक चिराग शिवहरे (20) डबरा निवासी  दो तीन दिन से घर से लापता था। स्वजनों ने डबरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस युवक को तलाश रही थी। लेकिन सोमवार दोपहर को लोगों ने सूचना दी कि कलेक्टोरेट के सामने पेट्रोल पंप के पास की झाडि़यों में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो शव जला हुआ था। मृतक की पहचान डबरा के चिराग शिवहरे के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मुताबिक चिराग की हत्या लव ट्रायंगल में हो सकती है। चिराग का अफेयर द्रष्टि नामक युवती से चल रहा था। लेकिन उसका चिराग से ब्रेकअप हो गया था। युवती का अफेयर किसी हंश नामक युवक से हो गया था। इसलिए हो सकता है कि चिराग की हत्या इसी लव ट्रायंगल की वजह से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सावन में कीजिए एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, जानिए किस शहर में स्थित है मंदिर

सावन सोमवार में इन पूजा विधियों का रखें ध्यान, होंगी सभी मनोकामना पूर्ण

मुख्तार अंसारी पर इतनी ‘मेहरबान’ क्यों है कांग्रेस...?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -