बर्निंग ट्रेन बनने से बची चंडीगढ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
बर्निंग ट्रेन बनने से बची चंडीगढ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
Share:

लखनऊ: हाल ही में हुए पुखरायां ट्रेन हादसे से रेलवे ने कोई सबक नहीं लिया है. तभी उसके बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु की स्पेशल ट्रेन का ब्रेक जाम होने की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी की कल फिर चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13256 बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची.

                                                                                                                                                          भारतीय रेलवे आजकल अपनी ट्रेनों के प्रति लापरवाह होता चला जा रहा है. इसीलिए एक के बाद एक ट्रेन दुर्घटनाएं और लापरवाही की खबरें सामने आ रही है. ताजा खबर मंगलवार को चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र जाने वाली 13256 सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है. जिसमें संडीला स्टेशन से चलने के बाद अगले स्टेशन रहीमाबाद से लगभग 1 किलोमीटर पहले आग की लपटें उठने लगी. यात्रियों ने शोर मचाया तो ड्राइवर  ने तत्काल गाड़ी रोका. तब जानकारी मिली की पीछे से तीसरी बोगी में पहिए का ब्रेक जाम हो गया था जिस कारण वहां पर आग लग गई और तेज धुआं उठने लगा. इसी ट्रेन में बरेली जंक्शन से लखनऊ आने के लिए सवार हुए यात्री बड़ी बमनपुरी निवासी शरद कुमार सक्सेना पुत्र राजेंद्र स्वरूप सक्सेना के अनुसार ट्रेन जब संडीला स्टेशन से चली तो रहिमाबाद स्टेशन के कुछ पहले अचानक ट्रेन के पीछे से तीसरे डिब्बे में धुआं निकलने लगा. ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए. शोर सुनकर ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तो देखा ट्रेन के पहिए से आग की लपटें निकल रही थी.                                                                                                                                                                

ड्राइवर द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई जिससे पहले सही लेट चल रही ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा यहां खड़ी रही. श्री सक्सेना बताते हैं जिस समय यह हादसा हुआ सभी यात्री चीख-पुकार करने लगे क्योंकि काफी देर से ट्रेन के पहिए से आवाज आ रही थी और लग रहा था की ट्रेन के साथ कोई खतरनाक हादसा होने वाला है इनका कहना है कि मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने परिवार मां पत्नी और 6 साल के पुत्र को अब कभी नहीं देख पाऊंगा. लगातार हो रहे हादसों के बाद भी लापरवाही करने से ऐसा लगता है की अब प्रभु की रेल प्रभु के ही भरोसे है

अब नहीं रहेगा बेटे का हक मां-बाप के मकान पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -