पटाखों के धुंए से जल रही है आँखे तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
पटाखों के धुंए से जल रही है आँखे तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Share:

दिवाली का पर्व आने वाला है लेकिन उससे पहले लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दुनियाभर में इस समय लोग दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं और लोगों ने घरों की साफ-सफाई करनी शुरू कर दी है। इसी के साथ ही दिवाली की शॉपिंग और गिफ्ट का लेन-देन भी शुरू हो गया है। केवल इतना ही नहीं दिवाली के स्वागत में लोगों से पटाखे जलाने भी शुरू कर दिए हैं। हालाँकि जैसे-जैसे दिवाला का त्यौहार नजदीक आ रहा है, गली-मोहल्लों में पटाखों के फोड़ने की संख्या बढ़ती जा रही है। आप सभी जानते ही होंगे दिवाली के दिन सबसे अधिक पटाखे जलाए जाते हैं और ऐसे में पटाखे की वजह से पॉल्यूशन तो फैलता ही है, और साथ ही कुछ लोगों को पटाखों के धुंए में रहने की वजह से आंखों में जलन और खुजली भी शुरू हो जाती है। वैसे अगर आपको भी पटाखों के धुंए की वजह से आंखों में जलन, खुजली और सूजन होने लगती है तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।


खीरा- खीरा आंखों को रिलैक्स करने में मददगार साबित हो सकता है। जी हाँ और अगर पटाखों के धुंए की वजह से आपको आंखों में जलन या खुजली महसूस हो रही है, तो आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे के स्लाइस कर लें। इसके बाद कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आप इन खीरे के स्लाइस को आंखों पर रख सकते हैं। 15-20 मिनट बाद खीरे के स्लाइस को हटा सकते हैं। इससे आपकी आंखों की सूजन कम होगी और मिल सकती है।

रहती है हाथ-पैरों में झनझनाहट तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

ठंडा दूध- दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। जी हाँ और इसके अलावा ठंडा दूध आंखों को ठंडक भी प्रदान कर सकता है। इसके लिए आप 3-4 चम्मच दूध लें। इसमें रूई डुबोएं और फिर इसे आंखों पर ऱखें। उसके बाद आप रूई से हाथ से पकड़कर आंखों पर कुछ देर के लिए रख सकते हैं क्योंकि इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और जलन में भी आराम मिलेगा।

गुलाब जल- गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की जलन, खुजली और सूजन को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में 2-3 चम्मच गुलाब जल डाल दें। इसके बाद एक रूई का टुकड़ा लें और इस पानी में डुबोएं। इसके बाद रूई को आंखों पर लगाएं और थपथपाएं।

आलू- इसके लिए आप एक आलू लें और इसे अच्छी तरह से छील लें। इसके बाद आलू के 6-8 स्लाइस काट लें। अब इन स्लाइस को आधे से 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसके बाद आंखों पर रखें और लेट जाएं।

अगर लेते हैं पांच घंटे से कम की नींद तो हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां!

दूध में मिलाकर पिएं गुड़ और तुलसी, होंगे चौकाने वाले फायदे

गिद्ध जैसी तेज होंगी बच्चे की आँख, डाइट में शामिल करे ये चीजे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -