MP में युवकों को मल खिलाने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
MP में युवकों को मल खिलाने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
Share:

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बरखड़ी गांव में दो दलित लड़कों को प्रताड़ित करने के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही अपराधियों के अवैध अतिक्रमण को भी प्रशासन ने ढहा दिया है। दोषियों ने वन विभाग की कीमती 20 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था। मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस घटना को लेकर चुप्पी साधने पर कांग्रेस को घेरा था तथा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था। 

जिले की नरवर तहसील के ग्राम बरखड़ी का यह मामला है। पिछले 30 जून की दोपहर लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो दलित लड़कों को गांव के लोगों ने पकड़ लिया था। फिर उनको मारा-पीटा, मुंह काला किया तथा मैला खिलाया। इससे भी मन नहीं भरा तो जूते-चप्पलों की माला पहनाकर दोनों का जुलूस निकाला। जैसे-तैसे अपराधियों के चुंगल से छूटने के पश्चात् पीड़ित युवक मगरौनी थाना चौकी गए तथा नामजद रिपोर्ट लिखाई। इन दोषियों में दो महिलाएं भी सम्मिलित हैं। दोषियों के नाम अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानो और साइना बानो हैं।

वही इस संबंध में एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि दलितों को प्रताड़ित करने के आरोप में FIR दर्ज कर सातों दोषियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इनमें दो आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। मैला खिलाने की बात भी फरियादियों ने कही है। वहीं, दोषियों के घर वन भूमि में बने थे, जिन्हें प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि इस घटना को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आश्चर्य जताया तथा कहा कि कांग्रेस अपनी 'तुष्टीकरण नीति' की वजह से इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि  मुसलमानों के एक समूह ने झूठे आरोपों पर दो दलित लड़कों की पिटाई की। उन्होंने दोनों को जूतों की माला पहनाई, जुलूस में घुमाया तथा उनके मुंह में मल भर दिया। यह बिल्कुल अमानवीय है। घटना की निंदा करते हुए भाजपा नेता आरोप लगाया कि तुष्टीकरण नीति की वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ या राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। 

शरद पवार के पोते बोले- 'अजित के जाने से NCP को नुकसान हुआ...'

नाबालिग से गैंगरेप के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक के घर पर चला बुलडोजर

बंगाल पंचायत चुनाव: एकसाथ गोली मारकर 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, मतदान से पहले आतंक फैलाने की कोशिश !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -