हिंसा के बाद नूंह में फिर चला बुलडोजर, तोड़ी गईं अवैध दुकानें
हिंसा के बाद नूंह में फिर चला बुलडोजर, तोड़ी गईं अवैध दुकानें
Share:

मेवात: हरियाणा के नूंह में हिंसा से माहौल में तनाव है। इस बीच, एक बार फिर जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। शनिवार को यहां SHKM गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के समीप अवैध दुकानें तोड़ी गई हैं। इसके साथ ही अवैध कब्जे भी खाली कराए गए हैं। शनिवार प्रातः नूहं प्रशासन की टीम नलहार मंदिर के मार्ग में स्थित चिकित्सालय के ठीक सामने पहुंची एवं वहां अवैध कब्जों को हटाने का काम आरम्भ कर दिया। शहर में निरंतर बुलडोजर की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप है।

प्राप्त खबर के अनुसार, ये कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (NUH) की ओर से की जा रही है। करीब 40 दुकानें अवैध हैं, इन्हें तोड़ा जा रहा है। ये वो जगह है, जहां पर 31 जुलाई को हिंसा भड़कने के पश्चात् गाड़ियां जलाई गई थीं एवं पत्थरबाजी हुई थी। नूंह में शनिवार को नई गांव, सिंगार, बिसरू, डुडोली पिंगवा, फिरजोपुर में भी बुलडोजर चलेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि यहां अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। नूंह प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है। मौके पर उपस्थित अफसरों के अनुसार, अवैध कब्जे की जमीन खाली करवाई जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने चार स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए थे। बृहस्पतिवार को नूहं के तावडू में बुलडोजर चला था। 

पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं एवं अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया था। कहा जा रहा है कि इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस ने बुलडोजर से 200 से ज्यादा झुग्गियां को गिरा दिया। बुलडोजर का एक्शन लगभग 4 घंटे तक चला। बताया जा रहा है कि इन झुग्गियों में बांग्लादेश के बहुत लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इनमें से कई लोग हिंसा में सम्मिलित थे। बता दें कि हरियाणा के नूंह-मेवात में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। इसी के चलते यात्रा पर पथराव हो गया। देखते ही देखते यह विवाद दो समुदायों के बीच हिंसा में बदल गया। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। हिंसा में 2 होमगार्ड सहित 6 व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने हिंसा के अपराधियों पर एक्शन तेज कर दिया है। 

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक इस दिन मुंबई में होगी, हो सकता है संयोजक के नाम का ऐलान

ट्राला की चपेट में आने से हुई युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

'गठबंधन का नाम INDIA होने से..', दिल्ली हाई कोर्ट का केंद्र, चुनाव आयोग और 26 सियासी दलों को नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -