इन लोगों की चमकने वाली है किस्मत, जरूर पढ़ ले ये खबर
इन लोगों की चमकने वाली है किस्मत, जरूर पढ़ ले ये खबर
Share:

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर कि बड़ी अहमियत बताई गई है। जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका प्रभाव समस्त राशि के लोगों पर देखने को मिलता है। 26 अक्टूबर को बुद्धि के प्रदाता बुध ने कन्या से तुला राशि में प्रवेश किया है। अब 13 नवंबर तक बुध इस राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध का यह गोचर पांच राशि के लोगों को लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन राशि के लोगों को आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य के मोर्चे पर शुभ फल प्राप्त होंगे।

मेष राशि:- 
तुला राशि में बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। वक़्त पर सही फैसले लेने की क्षमता आपको हर मोर्चे पर प्रबल बनाएगी। साझेदारी में बिजनेस से अधिक लाभ होगा। लंबी यात्राओं पर जाने का योग बन रहा है। धन के मोर्चे पर भी स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि:- 
बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों की भी किस्मत चमका सकता है। करियर के मामले में आपको बहुत अच्छे फल मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस के चलते अगर आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं तो उसका फायदा आपको लंबे वक़्त तक मिलता रहेगा।

कर्क राशि:- 
बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए भी बहुत फलदायी साबित करने वाला है। आय में वृद्धि के योग हैं। कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्ज में फंसा पैसा भी आपको मिल सकता है। इन्क्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि:- 
सिंह राशि के लोगों के लिए यह बुध गोचर अच्छे दिन लेकर आ सकता है। घर-परिवार में अच्छा माहौल देखने को मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर अगले 2-3 हफ्ते आपके लिए बहुत बेहतरीन रहने वाले हैं।

धनु राशि:- 
बुध का ये गोचर धनु राशि के लोगों के लिए भी बहुत फलदायी रहने वाला है। आपको धन कमाने के नए साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक मोर्चे पर चौतरफा लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लंबे वक़्त से घर में बीमार पड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

भारत घूमने आए 3 विदेशी, लोगों को बनाने लगे ईसाई, हुए गिरफ्तार

आज से शुरू हुआ छठ पूजा का पर्व, यहाँ जानिए शुभ योग

हाथों में शुभ होता है इन निशान का होना, मिलता है राजयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -