मायावती को फिर लगा झटका, एक और बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
मायावती को फिर लगा झटका, एक और बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
Share:

लखनऊ ​: उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले बसपा को टूट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बसपा के कई कद्दावर नेता पार्टी से अलग हो गए हैं। जहां स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं वहीं अब यह जानकारी सामने आई है कि पूर्व सांसद और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजलाल खाबरी ने पार्टी छोड़ दी है। अब वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

दरअसल वर्ष 1996 में बसपा की बागडोर मायावती के हाथ में आई थी तब ब्रजलाल को महत्व दिया गया था। उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया गया था। ब्रजलाल बसपा में रहे और प्रमुख नेता बन गए लेकिन अब उनके जाने पर बसपा का बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

वर्ष 1999 में मायावती ने ब्रजलाल को लोकसभा का टिकट दिया था। माना जा रहा है कि इस राजनीतिक समीकरण से कांग्रेस को कुछ सीटों की मदद मिल सकती है। दूसरी ओर हाथी का दम कुछ कमजोर हो सकता है। ऐसे में मायावती की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -