ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करने जा रही हैं बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती!
ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करने जा रही हैं बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती!
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर ली है। जी दरअसल सूबे में एक बार फिर से मायावती ब्राह्मणों को साधने में जुट गई हैं। जी दरअसल मायावती एक बार फिर ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करने जा रही हैं और इसकी जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई है। आपको बता दें कि बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई से अयोध्या से शुरू होने जा रहा है। जी दरअसल 23 जुलाई को सतीश चंद्र मिश्रा अयोध्या में मंदिर दर्शन से ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद शुरू करेंगे। ऐसे में पहले चरण में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लगातार छह जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन होंगे। आपको बता दें कि सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिलेवार यह सम्मेलन किए जाएंगे।

जी दरअसल बीएसपी का ब्राह्मण सम्मेलन साल 2007 के चुनावी अभियान के तर्ज पर होगा। बीते शुक्रवार को लखनऊ में पूरे प्रदेश से 200 से ज्यादा ब्राह्मण नेता और कार्यकर्ता बसपा दफ्तर पहुंचे थे और यहाँ आगे की रणनीति पर चर्चा हुई थी। आपको हम यह भी बता दें कि बीएसपी साल 2007 के फॉर्मूले पर वापस लौट रही है। जी दरअसल दलित ब्राह्मण ओबीसी इस फॉर्मूले के साथ मायावती 2022 चुनाव में उतरेंगी। आप सभी जानते ही होंगे कि साल 2007 में मायावती ने बड़ी संख्या में ब्राह्मणों को चुनावी मैदान में टिकट देकर उतारा था और मायावती की यह रणनीति सफल भी रही थी और बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।

आपको हम यह भी बता दें कि मायावती ने साल 2007 में यूपी के चुनाव में 403 में से 206 सीटें जीतकर और 30 फीसदी वोट के साथ सत्ता हासिल करके देश की सियासत में तहलका मचा दिया था। वहीँ बसपा 2007 का प्रदर्शन कोई आकस्मिक नहीं था बल्कि उसके पीछे मायावती की सोची समझी रणनीति थी।इसी के साथ प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव से लगभग एक साल पहले ही कर दी गई थी और इसके अलावा ओबीसी, दलितों, ब्राह्मणों, और मुसलमानों के साथ एक तालमेल बनाया था। वहीँ बसपा इसी फॉर्मूले को फिर से जमीन पर उतारने की कवायद में है।

अपनी दमदार आवाज से लोगों के बीच मशहूर हैं सुखविंदर सिंह

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े सालों के रिकॉर्ड, जानिए क्या है आज का भाव

IND vs SL 2021: यहाँ हो रहा भारत और श्रीलंका का पहला मैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -