अपनी दमदार आवाज से लोगों के बीच मशहूर हैं सुखविंदर सिंह
अपनी दमदार आवाज से लोगों के बीच मशहूर हैं सुखविंदर सिंह
Share:

पंजाब में अपनी दमदार आवाज से लोगों के दिलों में बसने वाले सिंगर सुखविंदर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे है। सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 पंजाब के अमृतसर में हुआ था। आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह केवल आठ साल के थे जब उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। जी हाँ और उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉरमेंस स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने सारे-गा-पा पर दी थी। आपको हम यह भी बता दें कि सुखविंदर सिंह एक इंडियन प्लेबैक सिंगर हैं और वह शाहरुख़ खान की फिल्म 'दिल से' के छैया छैया गाने से मशहूर हुए थे।

इस गाने के लिए उन्होंने साल 1999 में फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड भी जीता। सुखविंदर सिंह को उनका पहला फ़िल्मी करियर ब्रेक फिल्म कर्मा से मिला इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ चंद लाइन ही बोली, लेकिन उन्हें अपनी आवाज के चलते खूब पॉपुलरिटी मिली। उन्होंने डांसिंग दीवा माधुरी दीक्षित की फिल्म 'खिलाफ' के गाने 'आजा साजन के लिए' अपनी आवाज दी और उनका ये गाना सुपरहिट गाना साबित हुआ।

इस गाने के बाद तो सुखविंदर नें बैक-टू-बैक हिट सांग्स दिए जो अपने सुने होंगे। इस लिस्ट में 'वो किसना है', 'लगन लगी', 'जय हो', जैसे गाने शामिल हैं। आज तक लोगों के ज़ेहन में मौजूद है। सुखविंदर ने कई पंजाबी गाने भी गाये जो सुपरहिट रहे। उन्होंने संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' में 'कर हर मैदान फ़तेह' सुपरहिट गाना भी गाया था। वैसे आज सुखविंदर केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी मशहूर हैं और उनके अपनी दमदार आवाज से लाखों लोगों के दिलो में जगह बनाई है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण में जहरीली शराब कांड में 16 लोग हुए गिरफ्तार

आईएमडी ने किया दावा, कहा- "3 से 4 दिनों में हिमाचल प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश।।।"

भारती ने कपिल से छुपाई थी हर्ष संग रिलेशनशिप की बात, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -