पाकिस्तान ने किया सीज़फायर उल्लंघन, 1 जवान शहीद
पाकिस्तान ने किया सीज़फायर उल्लंघन, 1 जवान शहीद
Share:

राजौरी : जम्मू-कश्मीर राज्य में पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में सीज़फायर के उल्लंघन का क्रम जारी है। पाकिस्तान के सेनिकों ने राजौरी सेक्टर में हैवी फायर किया। इस फायरिंग का जवाब भारतीय सेना ने दिया है। मगर इस मुठभेड़ में भारतीय सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया जबकि 3 घायल हो गए। घायलों को उपचार दिया गया है। शहीद की पहचान काॅन्स्टेबल रायसिंह के तौर पर हुई है। पाकिस्तान की ओर से सीज़फार के उल्लंघन का यह एक ही दिन में तीसरा दौर है।

गौरतलब है कि नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से शनिवार को गोलीबारी की गई थी। गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान और महिला घायल हो गई थी। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर मानवरहित भारतीय ड्रोन को गिराने का दावा भी किया है।

दरअसल पाकिस्तान की सेना के इंटर सिर्वसेज रिलेशंस के प्रमुख लेफिटिनेंट जनरल असीम बाजवा ने ट्विटर पर लिखा है कि पाकिस्तान ने भारत के मानवरहित ड्रोन को पाकिस्तान की पोस्ट पर मार गिराया है।

पाकिस्तान का सीज़फायर उल्लंघन, जवाब में 2 पोस्ट तबाह

पाक ने फिर भारत पर लगाया सीज़फायर उल्लंघन का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -