पाकिस्तान का सीज़फायर उल्लंघन, जवाब में 2 पोस्ट तबाह
पाकिस्तान का सीज़फायर उल्लंघन, जवाब में 2 पोस्ट तबाह
Share:

नई दिल्ली। जम्मू - कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन किया  गया। ऐसे में भारत के जवानों ने जवाबी फायरिंग की। पाकिस्तान की ओर से होने वाले हैवी फायर में भारतीय जवान को शहादत मिली है। दूसरी ओर मेंढर में भी पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया है। सेना के 2 जवान फायरिंग का जवाब देने के दौरान दुश्मन की गोली के शिकार हुए और घायल हो गए। 

घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दूसरी तरफ भारतीय सेना भी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हाल ही में खबर मिली है कि भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की 2 पोस्ट तबाह हो गई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा उरी में हमला किए जाने के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। भारत के द्वारा एलओसी के पास सर्जिकल स्ट्राईक को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से ही सीमा पार फायरिंग की जा रही है पाकिस्तान भारतीय सीमा क्षेत्र में लगभग हर दिशा में फायरिंग कर रहा है।

मगर यह फायरिंग जम्मू - कश्मीर की पोस्ट में अधिक हो रही है। दुश्मन की फायरिंग का जवाब सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा दिया जा रहा है। ऐसे में सीसुब की कार्रवाई में पाकिस्तान के 20 रेंजर्स मारे गए हैं। पाकिस्तान की सीमा से सटे रिहायशी क्षेत्र भी गोलीबारी से प्रभावित हो रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की काफी पोस्ट्स को नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय जवानों के शौर्य से पाकिस्तानी रेंजर्स पस्त हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -