दिल्ली पुलिस को भ्रष्ट बताने पर कमिश्नर बस्सी ने केजरीवाल को घेरा
दिल्ली पुलिस को भ्रष्ट बताने पर कमिश्नर बस्सी ने केजरीवाल को घेरा
Share:

नई दिल्ली : हाल ही में सामने आए सर्वे में दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट विभाग बताया गया है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस में रिश्वतखोरी सबसे ज़्यादा है। इस तरह की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी के कान खड़े हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ही सवालों के घेरे में ला दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि शिकायत पाई जाती है तो वे नौकरी तक छोड़ देंगे। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि यदि कोई इस तरह का सर्वे होता है तो यह पुलिस के लिए एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि वाहन के क्षेत्र में भ्रष्टाचार नहीं है। अब एफआईआर तरीके से होती है कोई रिश्वत नहीं लेता है। यदि कोई रिश्वत लेता है तो मैं नौकरी छोड़ दूंगा। उन्होंने रिश्वत मांगने की बात सबूत के साथ सामने लाने पर लोगों को 25 हजार रूपए का इनाम देने की बात भी कही। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली पुलिस का काम हम पर छोड़ दें, उनकी बड़ी समस्या है। उनका मसला तो 6 मंत्रियों का है। 

दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की कवायद को लेकर किए गए इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में कोई भी सरकारी काम हो वह बिना रिश्वत दिए और लिए नहीं होता। सरकारी बाबुओं की जेबें रिश्वत से गर्म होती है। राज्य सरकार के कामों में भ्रष्टाचार के मसलों पर कमी आई है। दिल्ली पुलिस में 39 प्रतिशत, परिवहन विभाग में 26 प्रतिशत और एलपीजी प्रदाता सेवाओं में 49 प्रतिशत भ्रष्टाचार देखने को मिला है। सीएमएस - इंडिया करप्शन स्टडी 2015 की ओर से करवाए गए सर्वे में कहा गया है कि बिजली और पानी सप्लाय करने वाली संस्थाओं में करीब 45 प्रतिशत भ्रष्टाचार देखने को मिला है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -