भाभी को ऑटो में बैठाकर सुनसान रास्ते ले गया देवर और फिर जो किया...
भाभी को ऑटो में बैठाकर सुनसान रास्ते ले गया देवर और फिर जो किया...
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों के शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर देवर ने अपनी भाभी के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्त से भी भाभी का बलात्कार कराया है। पीड़ित महिला ने थाने में जाकर अपने साथ हुए दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

तत्पश्चात, पुलिस ने बलात्कार करने वाले देवर एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अपराधियों के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, लसूड़िया थाना इलाके में रहने वाला महिला किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। काम खत्म करने के पश्चात् वह पैदल घर की ओर लौट रही थी। इसी के चलते रास्ते में उसे उसका देवर मिला। देवर ने महिला से कहा कि वह उसे ऑटो से घर छोड़ देगा। देवर के कहने पर महिला बैठ गई। ऑटो में देवर का दोस्त भी मौजूद था। घर की तरफ जाते वक़्त देवर ने ऑटो सुनसान रास्ते की तरफ मोड़ दिया।

महिला ने इसका विरोध को देवर के दोस्त ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा जोर से पकड़ लिया। फिर देवर ने ऑटो सुनसान क्षेत्र में लगाया तथा महिला को एकांत में ले गए। इधर, दोनों अपराधियों ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। बलात्कार करने के पश्चात् अपराधियों ने महिला से कहा कि अगर पुलिस को या फिर किसी और को इसके बारे में बताया तो जान से मार देंगे। घर पहुंची पीड़ित महिला ने पति को अपने साथ हुई घटना के बारे बताया। तत्पश्चात, पति अपनी पत्नी को लेकर लसूड़िया थाने पहुंची। यहां  उसने अपराधी देवर और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिर पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके खिलाप बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बेटी का अश्लील वीडियो बनाया.., विरोध करने पर BSF जवान पिता की हत्या

रोहतक में पंजाब के दो सगे भाइयों की हत्या, एक गिरफ्तार

'लड़की किसी की सगी नहीं होती..', Facebook पर वीडियो पोस्ट कर युवक ने किया सुसाइड

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -