बेटी का अश्लील वीडियो बनाया.., विरोध करने पर BSF जवान पिता की हत्या
बेटी का अश्लील वीडियो बनाया.., विरोध करने पर BSF जवान पिता की हत्या
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट के अनुसार, खेड़ा जिले के नडियाद शहर में एक 15 वर्षीय लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया था, जिसके बाद लड़की का पिता यानी BSF जवान, आरोपी लड़के के घर शिकायत लेकर पहुंचा था। लेकिन, विरोध करने पर लड़के के परिवार ने लड़की के पिता (BSF जवान) पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।

 

जानकारी के अनुसार, BSF जवान की बेटी और आरोपी लड़का एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वहीं उनकी मित्रता भी हुई थी। आरोप है कि इसी बीच लड़के ने BSF जवान की बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। मामले की खबर जैसे ही BSF जवान को लगी, तो वे शिकायत लेकर आरोपी लड़के के घर पहुंचे। यहां आरोपी लड़के के परिवार से BSF जवान की कहासुनी हो गई। इसी बीच लड़के के परिवार वालों ने BSF जवान को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात से चकलासी गांव में मातम पसर गया है। 

गांव में हर कोई गमजदा है, क्योंकि इस गांव का वीर सपूत हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया। अपने साथी को अंतिम विदाई देने के लिए BSF की टीम यहां मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक, BSF जवान ने अपनी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध किया था। दावा है कि जवान बीते शनिवार को वीडियो पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय नाबालिग के घर गया था। जवान के साथ उसकी पत्नी और दो बेटे भी आरोपी के घर पहुंचे थे, मगर इस दौरान लड़के के परिजनों के साथ जवान की बहस हो गई और फिर आरोपी पक्ष के 7 लोगों ने जवान पर लाठी, रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर उसे मार डाला। वारदात में BSF जवान का एक बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसका उपचार जारी है।

'लड़की किसी की सगी नहीं होती..', Facebook पर वीडियो पोस्ट कर युवक ने किया सुसाइड

'पुलिसवाले ने कमरे पर आकर 50 बार बनाए शारीरिक संबंध..', पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

किराना लेने गई नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, पाँचों गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -