बहनों ने तोड़ा शिवराज भैया से रिश्ता.....नदी में बहा दी राखी
बहनों ने तोड़ा शिवराज भैया से रिश्ता.....नदी में  बहा दी राखी
Share:

भोपाल: न्यायालय के निर्णय को अमली जामा नहीं पहनाने से नाराज महिला कर्मचारियों ने शिवराज भैया से भाई बहन का रिश्ता तोड़ दिया है। नाराज बहनों ने न केवल अपने भाई  को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है वहीं उनके नाम की राखियां भी सोन नदी में बहा दी गई।

दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से महिला कर्मचारी इसलिये नाराज हो गई है, क्योंकि उनके द्वारा अदालत के निर्णय को मान्य नहीं किया जा रहा है। जो महिला कर्मचारी पहले शिवराजसिंह को अपना भाई मानते हुये उनकी तारीफ करना भूलती नहीं थी, उन्हीं महिला कर्मचारी बहनों ने अब राखी जैसे अवसर पर उनसे भाई बहन का रिश्ता तोड़ लिया है। ये सभी महिला कर्मचारी सीधी और होशंगाबाद की है तथा सामान्य पिछड़ा अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन से जुड़ी हुई है।

यह कहा बहनों ने...
भाई के रिश्ते को दरकिनार करने वाली महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री चैहान ने उनके हितों का ध्यान नहीं रखा हैै। बताया गया है कि न्यायालय द्वारा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का आदेश दिया गया था लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट की शरण ले ली है। जब तक वे पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करते हुये सुप्रीम कोर्ट से प्रकरण वापस नहंीं लेते, वे उन्हें अपना भाई नहीं मानेंगे। बताया गया है कि महिलाओं ने सोन नदी में महिलाओं ने राखी बहा दी और कहा कि सोन नदी की सहायता से ये राखियां गंगा नदी तक पहुंच जायेगी और माॅं गंगा शिवराज को सद्बुद्धि देगी। जिस दिन उन्हें सद्बुद्धि आ जायेगी, वे उन्हें फिर से भाई मानने लगेगी।

भाई और मामा कहते है शिवराज
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान प्रदेश की महिलाओं का अपने आपको भाई कहते है वहीं लड़कियों का मामा मानते है। वे मामा और भाई का रिश्ता निभाने के लिये इन दोनों के हितों में कई योजनायें भी संचालित कर रहे है, लेकिन कुछ एक मामलों में फेल हो गये और इसका उदाहरण रक्षाबंधन के दिन सामने आया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -