वूहान लैब में बदले गए 1000 से अधिक जानवरों के जीन, यहीं से फैला कोरोना - ब्रिटिश पत्रकार का दावा
वूहान लैब में बदले गए 1000 से अधिक जानवरों के जीन, यहीं से फैला कोरोना - ब्रिटिश पत्रकार का दावा
Share:

लंदन: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चीन की वुहान लैब से निकलने के कयासों के बीच अब जानवारों के जीन बदलने का मामला प्रकाश में आया है। ब्रिटिश पत्रकार की रिपोर्ट के अनुसार, जैनेटिक इंजीनियरिंग की सहायता से 1,000 से अधिक जानवरों के जीन बदले गए हैं। इन जानवारों में चमगादड़, खरगोश और बंदर शामिल हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि वुहान से ही पूरे विश्व में कोरोना वायरस का फैलाव हुआ था।

ब्रिटिश पत्रकार जैस्पर बेकर ने चीनी मीडिया में छपे कई लेखों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है कि वुहान लैब में 1,000 से अधिक जानवरों के जीन बदल दिए गए हैं। वहां के कई स्थानीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता से रिपोर्ट को प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि चीन की लैब में जानवरों को वायरस के इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उनके जीन बदल जाएं।

वैज्ञानिकों ने आशंका जाहिर की है कि इंजेक्शन में इस्तेमाल की गई सामग्री के चलते कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई। रिपोर्ट में इसका भी जिक्र है कि चीन अपनी प्रयोगशालाओं में ऐसे प्रयोग भी करा रहा है, जो अन्य देशों में प्रतिबंधित हैं। यहां तक कि वे इंसानों पर भी प्रयोग कर रहे हैं, जबकि दुनिया के कई देशों में ऐसे प्रयोग गैरकानूनी और अनैतिक हैं।

WTC के फाइनल मुकाबले में क्या होंगे फॉलोऑन नियम ? ICC ने जारी किया स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' पर दी शुभकामनाएं

इस देश ने Twitter पर लगाया बैन, लॉन्च किया ‘मेड इन इण्डिया’ Koo एप !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -