नवरात्रि के दौरान घर लेकर आए ये 5 चीजें, बरसेगी माता रानी की कृपा
नवरात्रि के दौरान घर लेकर आए ये 5 चीजें, बरसेगी माता रानी की कृपा
Share:

साल में 4 बार नवरात्रि पड़ती है- माघ, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन. आश्विन की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है. नवरात्रि के वातावरण से तमस का अंत होता है, नकारात्मक माहौल की समाप्ति होती है. शारदीय नवरात्रि से मन में उमंग तथा उल्लास की वृद्धि होती है. दुनिया में सारी शक्ति नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है इसलिए नवरात्रि में देवी की आराधना ही की जाती है तथा देवी शक्ति का एक स्वरूप कहलाती है, इसलिए इसे शक्ति नवरात्रि भी कहा जाता है. नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसे नवदुर्गा का स्वरूप कहा जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से आरंभ होने जा रही है तथा समापन 24 अक्टूबर को होगा और 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है. ऐसे में ज्योतिषों का मानना है कि नवरात्रि के दौरान खरीदी गई कुछ चीज जीवन की तमाम समस्याओं को खत्म कर सकती है। आइये आपको बताते हैं वह कौन-कौन सी चीज हैं जो नवरात्रि के दौरान जरूर खरीदी जानी चाहिए?

नवरात्रि में जरूर खरीदें ये 5 चीजें:-
मौली

नवरात्रि के चलते मौली खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। दरअसल मां दुर्गा को मौली अर्पित करने से जीवन की सभी दुख तकलीफ दूर हो जाती है। इतना ही नहीं आर्थिक तंगी से यदि कोई व्यक्ति जूझ रहा है तो वह भी मां दुर्गा को लाल रंग की मौली अर्पित कर सकता है। उसके जीवन की तमाम समस्याओं तथा आर्थिक तंगी चुटकियों में दूर हो जाएगी।

कलश:-
नवरात्रि के चलते हमेशा अपने घर में कलश अवश्य खरीद कर लाना चाहिए। आप कलश किसी भी प्रकार का ला सकते हैं जैसे – मिट्टी, सोना, चांदी, पीतल आदि यह शुभ माना जाता है। नवरात्रि के चलते कलश घर में लाने से घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहती है और खुशियों का आगमन होता है। वहीं मां दुर्गा का आशीर्वाद भी हमेशा बना रहता है।

पद चिन्ह:-
शारदीय नवरात्रि के चलते माता रानी के पद चिन्ह खरीद कर हमेशा लाना चाहिए तथा उसे अपने घर के पूजा स्थान के पास लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और आशीर्वाद अपने भक्तों पर बनाए रखती है। मगर आपको इस बात का ध्यान अवश्य रखना है कि पद चिन्ह को फर्श पर नहीं लगाना है। अक्सर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर माता रानी के पद चिन्ह लगा देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए।

मां दुर्गा की प्रतिमा:-
नवरात्रि के चलते मां दुर्गा की प्रतिमा अवश्य खरीद कर अपने घर में लानी चाहिए। ऐसा करने से माता रानी का आशीर्वाद हमेशा अपने भक्तों पर बना रहता है। वहीं उसके जीवन में आई सभी तरह की समस्या समाप्त होने लगती है और जीवन खुशहाल बनने लगता है।

चांदी की खरीदारी:-
ज्योतिषों के अनुसार, नवरात्रि के चलते चांदी की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तथा धन हानि भी नहीं होती है। यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आप इस नवरात्रि चांदी खरीदे आपको बेहद लाभ देखने को मिलेगा।

इस वर्ष इन 3 राशियों पर होगी माता रानी की असीम कृपा... धन से लेकर पदोन्नति का होगा लाभ

जितिया व्रत पर अपनाएं ये उपाय, घर में होगी धनवर्षा

जानिए कैसे शुरू हुआ जितिया व्रत?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -