कृषि मंत्री बोले, राष्ट्र विरोधी तत्वों का जबड़ा तोडऩे में भाजपा सक्षम
कृषि मंत्री बोले, राष्ट्र विरोधी तत्वों का जबड़ा तोडऩे में भाजपा सक्षम
Share:

रायपुर : भारत माता की जय बोलने का मुद्दा ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है. छत्तीगसढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 36वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस मुद्दे पर एक विवादित बयान देकर आग में घी का काम किया है. 

बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटने और उनका जबड़ा तोडऩे के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्षम हैं. भारत माता की जय बोलने की किसी धर्म में मनाही नहीं है.

भारत माता की जय बोलना हमारी परंपरा 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत माता की जय बोलना हमारी परंपरा है और हम देश की जयकार लगाने में गर्व महसूस करते हैं. लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है.

भाजपा के स्थापना दिवस को 'अंत्योदय' संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लाभ लिया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -