अनोखी विदाई: दुल्हन पति के साथ जेसीबी में बैठकर हुई विदा
अनोखी विदाई: दुल्हन पति के साथ जेसीबी में बैठकर हुई विदा
Share:

हैदराबाद : आम तौर पर दुल्हन अपने पति के साथ कार में विदा होती है, लेकिन आजकल जमाना जरा हटकर करने का है और साथ ही लोग शादी को यादगार बनाना चाहते है, इसके लिए वो कुछ भी उल्टा-सीधा करने को तैयार है। इसी सोच को हकीकत में बदलने के लिए हैदराबाद में एक दुल्हन अपने पति के साथ जेसीबी में बैठकर विदा हुई।

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बिल्कुल आपकी तरह वहां मौजूद लोग भी काफी सदमे में थे। दरअसल यह प्लान दुल्हे का था, वो अपनी शादी को यादगार बनना चाहता था। दुल्हे के प्लान पर शॉक तो हर कोई था, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया।

लोग इस अनोखी विदाई को देख खुश हो रहे थे, तो वहीं दुल्हन इससे मायूस दिखी। इसका पता तब चला जब लोग दुल्हन की तस्वीर ले रहे थे, तो वो पोज देने की बजाए मुंह बना रही थी। दुल्हे के बार-बार कहने के बाद भी वो मुंह छुपाती रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -