मतदान के बीच हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हार्ट अटैक से गई जान
मतदान के बीच हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हार्ट अटैक से गई जान
Share:

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है।  इस बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुबह 10:30 बजे हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल हॉस्पिटल ले एडमिट कराया गया था, जहां उनका कुछ देर इलाज चला। मगर, विधायक की जान नहीं बचाई जा  सकी। 

बता दें कि, राकेश दौलताबाद ने 2019 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दे दिया था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मनीष यादव को हराया था। उनकी छवि एक समाजसेवी की थी।हरियाणा में हाल के सियासी उथलपुथल के बीच भी विधायक दौलताबाद भाजपा को समर्थन दे रहे थे। तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से अपना समर्थन खींच लिया था, जिसके चलते नायब सिंह सैनी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। राज्य के सीएम नायब सिंह ने राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। उनके अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है।' 

वहीं, गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने भी राकेश दौलताबाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, 'स्तब्ध हूं और बेहद दुःखी। उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरी आंखों के आगे से नहीं हट रहा। गुड़गांव के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन की खबर ने झकझोर दिया है। परिवार को कैसे हौसला दूं। ये सब अचानक कैसे हो गया। मैं प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर परिजनों को संबल दें।'

कर्नाटक: थाने लाने के 6 मिनट के अंदर हुई आरोपी आदिल की मौत ! भीड़ ने फूंके पुलिस के वाहन, 11 जवान घायल

महिला टीचर की आवाज में बात कर छात्रों को मिलने बुलाया, फिर 7 छात्राओं से की दरिंदगी

पत्नी और 6 महीने की बेटी को शख्स ने कुल्हाड़ी से काटा, फिर जो किया वो उड़ा देगा आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -