MP में अंधेरगर्दी! गोदामों में पानी डालकर सड़ाया 10 हजार करोड़ का गेहूं
MP में अंधेरगर्दी! गोदामों में पानी डालकर सड़ाया 10 हजार करोड़ का गेहूं
Share:

सागर: सरकारी खरीद केंद्रों की बदहाली एवं अनाज की बर्बादी प्रत्येक वर्ष किसान कड़ी मेहनत करके फसल उगाते हैं, किन्तु सरकारी खरीद केंद्रों पर उनका शोषण होता है। महीनों तक धूप में परेशान होने के पश्चात् भी उन्हें फसल की सही कीमत नहीं मिलती है। इससे भी बड़ी परेशानी यह है कि सरकार करोड़ों रुपये खर्च करके अनाज खरीदती है, किन्तु फिर उसकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखती। परिणाम, ये अनाज गोदामों में सड़ जाता है।

बता दे कि खरीद केंद्रों से लेकर गोदामों तक का पूरे इंतजाम में खामियां हैं। कुछ लोग इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर अपना स्वार्थ पूरा कर रहे हैं। खरीद केंद्रों पर रखे गए अनाज की बोरियों में से चोरी हो रही है। चोरी छिपाने के लिए अनाज वाली बोरियों पर पानी डाला जा रहा है, जिससे वजन बढ़ जाए तथा चोरी का पता न चल सके। इस प्रकार से हर केंद्र से हजारों क्विंटल अनाज चोरी हो रहा है। बीते 5 वर्षों में भ्रष्ट अफसरों ने इस प्रकार से 10 हजार करोड़ रुपये के अनाज को बर्बाद कर दिया है। हाल ही में मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद का काम पूरा हुआ है। कई केंद्रों पर अनाज से भरे बोरे अभी भी गोदामों तक नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में हाल ही में सागर संभाग के कुछ खरीद केंद्रों एवं गोदामों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। सागर के पास सनौधा क्षेत्र के एक खरीद केंद्र में दिनदहाड़े गेहूं से भरे बोरों को पानी में भिगोने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में केंद्र पर काम करने वाला कर्मचारी पाइप से इन बोरों पर पानी का छिड़काव करता हुआ नजर आ रहा है। 

वही जिस प्रकार से बोरियों पर पानी डाला जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि यह गेहूं गोदामों में अधिक वक़्त तक सुरक्षित नहीं रहने वाला। कुछ ही महीनों में यह गेहूं सड़ जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्रों पर किसानों के अनाज की नमी जांचने के बाद भी वहां के तौलने वाले कर्मचारियों के बोलने पर बोरियों को पानी में क्यों भिगोया जा रहा है, इसका जवाब अफसरों के पास भी नहीं है। इस वीडियो के सामने आने के पश्चात् अब खरीद समिति की जांच की जा रही है। वहीं, गोदामों तक पहुंच चुके गीले गेहूं के बोरों का क्या होगा, इस बारे में भी कोई कुछ नहीं कह पा रहा है। बीते वर्ष जबलपुर और भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गोदामों में हजारों क्विंटल गेहूं एवं अन्य अनाज सड़ने की खबरें आई थीं। केवल जबलपुर जिले में ही बीते 5 वर्षों में गोदामों में रखे 50 हजार क्विंटल से अधिक अनाज सड़ चुका है। इससे सरकार, एफसीआई और खरीद करने वाली अन्य एजेंसियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मामला सामने आने पर सरकारी स्तर पर जांच के आदेश तो दिए गए, मगर कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।

कर्नाटक: थाने लाने के 6 मिनट के अंदर हुई आरोपी आदिल की मौत ! भीड़ ने फूंके पुलिस के वाहन, 11 जवान घायल

महिला टीचर की आवाज में बात कर छात्रों को मिलने बुलाया, फिर 7 छात्राओं से की दरिंदगी

पत्नी और 6 महीने की बेटी को शख्स ने कुल्हाड़ी से काटा, फिर जो किया वो उड़ा देगा आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -