दुल्हा नशे में धुत होकर पहुंचा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
दुल्हा नशे में धुत होकर पहुंचा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Share:

कानपुर : शराब के सेवन से भले ही तमाम तरह की बीमारियाँ होती हो पर इस बात से पीने वाले को कोई फर्क नही पड़ता। वो तो पीएंगे ही। पर जब एक दुल्हा अपनी ही शादी में शराब पीकर शरीक हो जाए तो। ऐसे में सबसे असहज स्थिति दुल्हन के लिए होती है। कानपुर के सिघौल गांव में जब बारात पहुंची तो दुल्हा लड़खड़ा रहा था। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उसने सीधे शादी के लिए ही मना कर दिया है।

दुल्हन के इस साहसिक कदम पर पुलिस ने कहा कि दरवाजे पर बारात पहुंच गई थी। बारात का स्वागत भी किया गया। कुछ रीति-रिवाजों के तहत पूजा-पाठ भी हुए। इसके बाद जब दुल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा, तो वह खुद को संभाल नही पा रहा था। दुल्हे की इस हरकत को देखते ही लड़की समझ गई कि दुल्हा नशे में धुत है। उसने तुरंत शादी से इंकार कर दिया।

इसके बाद वहाँ बवाल मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुल्हे के परिजनों ने लड़की को बहुत समझाया, पर उसने किसी एक नही सुनी और अपने फैसले पर अड़ी रही। इसके बाद दोनो पक्षों ने बातचीत की और लेन-देन के सामान लौटा दिए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षों से राजीनामा पर हस्ताक्षर कराया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -