दुल्हन ने दूल्हे को लगाया सिंदूर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
दुल्हन ने दूल्हे को लगाया सिंदूर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
Share:

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वायरल होने के पीछे की वजह ये है कि दुल्हन ने दूल्हे को सिंदूर लगाया है। अक्सर होता ये है कि शादी की रस्म के चलते दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। तथा मंगलसूत्र पहनाता है। मगर इस शादी में कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां पहले दूल्हा दुल्हन की मांग भरता है तथा उसके पश्चात् दुल्हन भी उसे सिंदूर लगाती है। हालांकि दुल्हन के ऐसा करने से सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच जंग छिड़ गई है। किसी को ऐसा करना ठीक लग रहा है, तो कोई इसका भारी विरोध कर रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो वायरल हो रहे है। लोग अब पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए नई चीजों को अपना रहे हैं। वो संस्कृति में बदलाव ला रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा पहले अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। फिर वो बोलता है कि वो भी उसकी मांग भरे। इस पर लड़की हंसते हुए इंकार करने लगती है। तत्पश्चात, दुल्हन भी उसके माथे पर सिंदूर लगा देती है। इनकी कहानी को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस कपल की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। शख्स का नाम कुश राठौड़ है, जबकि उसकी पत्नी का नाम कसक गुप्ता है। 

कुश ने बताया कि कसक उनकी सीनियर थीं। 2013 में उन्होंने उससे पहली बार बात करने का प्रयास किया। डेटिंग के पश्चात् दोनों ने शादी कर ली। हालांकि अब इनके वीडियो पर लोग कई प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा, 'भाई उसके लिए लहंगा भी पहन लेते। रीति रिवाजों में परिवर्तन मत करो।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ये मेरे द्वारा देखी सबसे अच्छी रील है। पूरे परिवार के सामने ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

नई जैकेट खरीदते समय CM मोहन ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे तारीफ

जेपी नड्डा से बात करने के बाद नरम पड़े अनिल विज के तेवर, बोले- 'मैं पहले से ज्यादा काम करूंगा'

'हाथ-पैर काटे, फिर मन नहीं भरा तो...', बिहार में घटी रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -