जूते में पैर डालते ही असहनीय दर्द से कराह उठा बच्चा, 7 बार आया हार्ट अटैक और हो गई मौत
जूते में पैर डालते ही असहनीय दर्द से कराह उठा बच्चा, 7 बार आया हार्ट अटैक और हो गई मौत
Share:

रियो डे जेनेरियो: जूते में पैर डालते ही 7 वर्षीय एक बच्चा असहनीय दर्द से कराह उठा। जिसके बाद आनन-फानन में घर वाले उसे अस्पताल लेकर दौड़े, मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में ही बच्चे को एक के बाद एक 7 बार दिल का दौरा पड़ा और अंत में उसकी वहीं मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे की मौत विश्व के सबसे जहरीले बिच्छू के काटने की वजह से हुई, जो उसके जूते में छिपा हुआ था।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ब्राजील के साओ पाउलो शहर की है। जहां विगत 23 अक्टूबर को 7 वर्षीय लुइज मिगुएल अपने परिवार के साथ बाहर जाने के लिए तैयार हो रहा था। मगर जैसे ही उसने अपने जूते में अपना पैर डाला, उसे किसी जीव ने काट लिया। लुइज को बेहद तेज दर्द महसूस हुआ और वो दर्द के मारे तड़पने लगा। ये देखकर लुइज की 44 वर्षीय मां एंजेलिता घबरा गईं। लुइज का पैर लाल होने लगा था। एंजेलिता ने आसपास देखा, मगर कोई जीव नज़र नहीं आया। जब एंजेलिता ने जूते को देखा, तो उसे पूरा माजरा समझ आ गया।

जूते में से एक बिच्छू निकला, जिसे दुनिया का सबसे जहरीले बिच्छु माना जाता है। यह बिच्छू, ब्राजीलियन येलो स्कॉर्पियन (Brazilian Yellow Scorpion) था, जिसे Tityus Serrulatus भी कहा जाता है। इसे दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू माना जाता है। इसके काटने से किसी की भी मौत हो सकती है। इसी ने लुइज को काटा था, जिसके बाद परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। कुछ समय के लिए लगा कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है, मगर बाद में लुइज को 7 बार दिल का दौरा पड़ा और 25 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया।

रूस-यूक्रेन के बाद अब तुर्की और ग्रीस में छिड़ेगा युद्ध ?

इमरान पर हमले के विरोध में उबला पाकिस्तान, शहर-शहर में बवाल, समर्थकों में आक्रोश

हिजाब पहनने के बाद भी छात्राओं को यूनिवर्सिटी में एंट्री नहीं, तालिबानी अधिकारी ने डंडे मारकर भगाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -