WFI के अध्यक्ष नहीं रहे ब्रजभूषण सिंह शरण, ओलंपिक संघ ने लिया एक्शन
WFI के अध्यक्ष नहीं रहे ब्रजभूषण सिंह शरण, ओलंपिक संघ ने लिया एक्शन
Share:

नई दिल्ली: बृजभूषण शरण सिंह 13 मई 2023 को तकनीकी तौर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष नहीं रहे। दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आज शनिवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के सभी निवर्तमान पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से महासंघ के किसी भी प्रशासनिक समारोह में शामिल होने और आर्थिक कामकाज पर रोक लगा दी है। IOA का ताजा फैसला जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IOA ने इस बाबत एक बयान जारी किया है। बयान में खेल मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल 2023 को दिए गए एक आदेश का हवाला दिया गया है। IOA ने WFI से सभी डाक्यूमेंट्स, खातों और विदेश में होने वाली या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन फ़ौरन सौंपने के लिए कहा है। बता दें कि, खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेश ऑफ इंडिया के Null And Void (कानूनन अमान्य) घोषित कर दिए थे।

खेल मंत्रालय ने आईओए (IOA) की अस्थायी समिति को महासंघ के चुनाव कराने और उसके संचालन की जिम्मेदारी भी सौंप दी थी। बता दें कि, ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान बीते कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और ब्रजभूषण की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं।  

IPL 2023: हैदराबाद और लखनऊ में मुकाबला आज, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

300 दुर्लभ पत्थरों से बनी है इस खिलाड़ी की घड़ी

बेल्जियम में शुभंकर शर्मा ने की धमाकेदार शुरुआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -