अमेरिका से भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गए थे लड़के, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
अमेरिका से भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गए थे लड़के, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हमेशा विवादों में बनी रहती है। कभी अपनी बोल्डनेस से तो कभी ग्लैमरस अंदाज से प्रियंका फैंस के होश उड़ाने का काम भी करती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने मेट गाला (Met Gala 2023) लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने बड़े ही कातिलाना अंदाज में पति निक जोनास के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री करती हुई दिखाई दी। 

हालांकि इस दौरान अभिनेत्री के लुक से अधिक उनके डायमंड नेकलेस ने सर्खियां बटोरने का काम कर रही है । अब इसी दौरान  प्रियंका चोपड़ा अपने एक बयान को लेकर खबरों में भी आ चुकी है। दरअसल एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू  के बीच बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी तब उनके पिता ने एक्ट्रेस पर कई पाबंदियां भी लगा दी गई थी। 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने द हॉवर्ड स्टर्न शो में खुलासा करते हुए कहा है कि एक लड़का उनके घर की बालकनी में कूद गया था, इसके उपरांत प्रियंका के पिता ने घर की खिड़कियों को भी ढक दिया था। अभिनेत्री ने कहा है कि अमेरिका से इंडिया वापस लौटने के उपरांत  उन्हें लोग बहुत ही अटेंशन दे रहे थे, इसकी वजह से उनके पिता परेशान हो गए थे। प्रियंका ने इस बारें में बोला है कि, "मेरे पिता बहुत घबरा गए थे क्योंकि उन्होंने एक 12 वर्ष की चोटी वाली बच्ची को अमेरिका भेजा था। लेकिन कूल बनने के चक्कर में मैंने वहां पर अपने बालों को काट दिया था। मैं अमेरिकी हर्मोन्स और वहां के टेस्ट के साथ वापस इंडिया लौटी थी।"

आखिर क्यों MET GALA में कलाकारों ने अपनाया बिल्ली वाला लुक, वजह जीत रही लोगों का दिल

MET GALA के नाईट इवेंट में रिहाना ने पहनी अब तक की सबसे अतरंगी ड्रेस

MET GALA EVENT में अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गई आदर पूनावाला की वाइफ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -