एक तरफ़ा प्यार में घिरे आशिक ने युवती के पंजे को किया हाथ से अलग
एक तरफ़ा प्यार में घिरे आशिक ने युवती के पंजे को किया हाथ से अलग
Share:

बेंगलुरु : कहते है प्यार का जुनून कुछ भी करा सकता है और इसकी कोई हद नही है। ऐसे ही एक सिरफिरे आशिक ने अपने वन साइडेड लव के चक्कर में एक 17 साल की युवती के हाथ के पंजे को काटकर अलग कर दिया है। घटना मैसूर के मण्डया गांव की है, जहाँ वृन्दा नाम की युवती अपने कॉलेज से घर जा रही थी। वो घर पहुँचने ही वाली थी कि इससे पहले रवि नाम के एक शख्स ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। इन तीनों ने मिलकर पहले वृन्दा की आँखों में मिर्च का पाउडर डाला, इसके बाद उसने धारदार हथियार से कई वार किए। वृन्दा ने खुद को बचाने का पूरा प्रयत्न किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

जब इस हाथापाई में रवि के दोस्त भी शामिल हो गए तो इसके बाद उसकी एक न चली और वो विवश हो गई। पहले रवि ने उसके गले पर वार किया, खुद को बचाने के प्रयास में उसका हाथ हथियार के नीचे आ गया और पूरा पंजा हाथ से अलग हो गया। इसके बाद चीख सुनकर गांव वाले आ गए। उन्होने आरोपी को घर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। हांलाकि उसके दोनो दोस्त भागने में कामयाब रहे। उसके दूसरे हाथ के पंजे में चोंटे आई है।

इसके बाद वृन्दा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेंगलुरु भेया गया। जहाँ डॉक्टरों ने 8 घंटे के मेहनत के बाद उसका हाथ जोड़ दिया। डॉक्यर का कहना है कि 6 हप्तों में वो पूरी तरह ठीक हो जाएगी लेकिन बीच बीच में उसे फिजियोथेरेपी के लिए आना होगा।

घटना के बाद घर वालों ने बताया कि वृन्दा के पिता किसान है। वही उन्होने ट्रैक्टर के ड्राइवर के तौर पर रवि को रखा। काम करते-करते रवि, वृन्दा को चाहने लगा पर वृन्दा ने उसे मना कर दिया, इसके बाद रवि उसे परेशान करने लगा। जब वृन्दा ने इस बात की शिकायत पिता से की तो पिता ने रवि को काम से निकाल दिया। अब रवि इसी बात का बदला ले रहा है। वृन्दा की माँ ने रोते हुए आरोपियों के लिए सजा की मांग की है। दूसरी ओर उनकी चिंता का कारण अन्य दो आरोपियों का न पकड़ा जाना है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -