Panipat Box Office : पानीपत ने मारी बाजी, जानिए क्या रहा कलेक्शन
Panipat Box Office : पानीपत ने मारी बाजी, जानिए क्या रहा कलेक्शन
Share:

अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सनोन की फ़िल्म पानीपत ने शुरुआती मंदी के बाद रविवार को बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलवा दिखाया और करीब 8 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दो दिनों के मुकाबले ओपनिंग वीकेंड में यह सबसे अधिक कमाई है। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फ़िल्म पानीपत शुक्रवार 6 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची और 4.12 करोड़ की ही ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म ने 5.78 करोड़ जमा किये। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में पानीपत के कलेक्शंस करीब 18 करोड़ पर पहुंच गये हैं। पानीपत की शुरुआत काफ़ी हल्की रही है। ट्रेड पंडितों के अनुमान से भी कम ओपनिंग ली। फिलहाल ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म के ऊपर जाते ट्रेंड से आस बंधी है और उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म आगे चलकर सम्मानजनक स्कोर खड़ा करेगी।

 

भारतीय बॉक्स ऑफ़िस के अलावा ओवरसीज़ की बात की जाए तो पानीपत ने 4.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म ने अमेरिका और कनाडा में 205000 डॉलर, यूएई और जीसीसी में 221000 डॉलर और यूके में 36000 डॉलर का कलेक्शन किया है।  पानीपत को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है, जो ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फ़िल्में बनाते रहे हैं। पानीपत को उन्होंने भव्य और सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। क्रिटिक्स ने भी कलाकारों और निर्देशक की मेहनत को पूरे नंबर दिये।

मराठाओं और अफ़गानों के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध की इस कहानी में अर्जुन कपूर ने मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाया है, हालाँकि संजय दत्त अफ़गान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के रोल में हैं। कृति सनोन ने फ़िल्म में पार्वतीबाई का रोल निभाया है। फ़िल्म के तीनों ही मुख्य कलाकार पहली बार किसी ऐतिहासिक किरदार में नज़र आ रहे हैं। हालांकि संजय दत्त पहले भी नेगेटिव रोल निभाते रहे हैं। ऐसे में उनका यह किरदार काफ़ी पसंद किया गया है।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तूफान सेट से BTS तस्वीर,सेलेब्स ने किए कमैंट्स

बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है 'बाला' और 'मरजावां' का जलवा, इतना हुआ कुल कलेक्शन

Box Office: रिलीज़ के दूसरे दिन पानीपत ने पकड़ी रफ़्तार, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -