BSF ने पकड़ा एक घुसपैठिया, सीमा पर बढ़ी सजगता
BSF ने पकड़ा एक घुसपैठिया, सीमा पर बढ़ी सजगता
Share:

श्रीनगर : आतंकियों द्वारा उरी सेक्टर में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला करने के बाद अब पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी बढ़ गई है। जिसके कारण सीमा पर भी सैन्य गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। दरअसल सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पार से एलओसी पर घुसपैठ की गतिविधी देखी तो फायरिंग कर दी।

इतना ही नहीं सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। सर्चिंग के दौरान अखनूर में सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को पकड़ लिया है। पकड़ा गया व्यक्ति अखनूर के राजपुरा क्षेत्र में तारबंदी को पार कर रहा था। इस प्रयास में वह पकड़ा गया। सीमा पर तनाव के हालात हैं। मगर भारतीय सेना सजग है।

माना जा रहा है कि उरी में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। देश की विभिन्न सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना पूरी तरह से अलर्ट पर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -