इंदौर में खुलेगा बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर, मात्र 5 लाख में होगा ट्रांसप्लांट
इंदौर में खुलेगा बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर, मात्र 5 लाख में होगा ट्रांसप्लांट
Share:

इंदौर : इंदौर को मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से भी यह प्रदेश में अपना अलग स्थान रखता है। अब तो इंदौर के इस स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई सुविधा जुड़ने वाली है जिसके तहत महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल काॅलेज में बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर खोला जा रहा है। यदि यह सेंटर चल निकला तो फिर इंदौर देश में ऐसा दूसरा शहर होगा जहां पर सरकारी प्रयासों से इस तरह की सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि अभी तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नईदिल्ली में इस तरह की सुविधा दी जा रही है। इसके पूर्व इस तरह का केंद्र भोपाल में निर्मित होने वाला था, मगर बाद में इसे इंदौर में ही बनाने का निर्णय लिया गया। यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अपनाया गया है इस सेंटर को खोलने में करीब 15 करोड़ रूपए की लागत का आंकलन किया गया है।

हालांकि यदि कोई व्यक्ति निजी चिकित्सालय में बोन मेरो ट्रांसप्लांट करने जाता है तो उसे 15 लाख रूपए से 40 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ते हैं मगर यह कैंसर और अन्य रोगों में आवश्यक भी होता है। ऐसे में इंदौर में शासकीय स्तर पर सुविधा मिलने से लोगों को लाभ होगा। सेंट प्रारंभ होने पर बोनमेरा का खर्च कम हो जाएगा और यह सुविधा 5 लाख रूपए में मिलने लगेगी। इससे ब्लड कैंसर, प्लास्टि एनीमिया, थैलीसिमिया आदि बीमारियों के रोगियों को लाभ मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -