जामिया फायरिंग पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, इस एक्टर ने कहा- 'लाठियां नहीं उठीं आपकी...'
जामिया फायरिंग पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, इस एक्टर ने कहा- 'लाठियां नहीं उठीं आपकी...'
Share:

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में बीते गुरुवार को एक नाबालिग ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और इस घटना में एक छात्र घायल घायल हो गया। वहीं इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि वह हवा में पिस्तौल लहराकर नारेबाजी कर रहा था और हथियार लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल हुआ था। अब इस घटना के सामने आने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई हैं, और एक तरफ जनता इसे लेकर गुस्से में नजर आई हैं। अब बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इसकी निंदा की है और उन्होंने ट्वीट किए हैं। इस बारे में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'इसमें कुछ भी चौंकने जैसा नहीं है। यह महज उसी का परिणाम है, जो हमने 2014 में किया। आप किसी भी संघ को मानने वाले की विचारधारा को उठाकर पढ़ लीजिए, उनका यही सबसे तार्किक रास्ता है। उनको वोट देंगे तो ऐसी ही स्थिति में जाएंगे।'

इसी के साथ अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, 'यह सरकार साफ-साफ कह रही की जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल के, हिंदुत्व के नाम पर और जो चाहे करो, मारो, काटो, हम कुछ नहीं होने देंगे। अब शक है की सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं?' वहीं आगे जीशान अयूब ने लिखा, 'Confuse क्यूं हो रहे हैं लोग? आज जामिया में गोली चलना कोई इत्तेफाक नहीं है भाई!! ये बिलकुल साफ सीधी statement है!! Confuse क्यूँ हो रहे हैं लोग? आज जामिया में गोली चलना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है भाई!! ये बिलकुल साफ़ सीधी statement है!! ये date चुनी गयी थी इस हरकत के लिए।ये लोग polarisation के master हैं।'

इसी के साथ इस लिस्ट में जावेद अख्तर ने लिखा है, 'यही वह दिन था जब 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी हत्या दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता ने कर थी। उसने उनके दुर्बल शरीर में तीन गोलियां मारी थीं। उन्होंने शरीर को मार डाला लेकिन गांधी जी को नहीं मार सके। वह अभी भी जिंदा है। वे अभी भी उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं।' वहीं सुशांत सिंह ने लिखा है, 'क्यों दिल्ली आज लाठियां नहीं उठीं आपकी? सिर्फ निहत्थे छात्रों को देख कर ही खून खौलता है न आपका? आज घर जा कर अपनी बहादुरी के किस्से जरूर सुनाना अपने परिवार को।' इस तरह कई हस्तियों ने ट्वीट किए हैं।

Jawaani Jaaneman Review: 'जवानी जानेमन' में यह है कमजोर कड़ी, हो सकती यही फ़ैल

अगर गर्लफ्रेंड को घर लेकर आएगा तैमूर तो सबसे पहले करीना करेंगी यह काम

CAA और NRC के विरोध में आईं उर्मिला, कहा- 'मुसलमानों के खिलाफ है।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -