मणिपुर हैवानियत पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, जानिए किसने क्या कहा?
मणिपुर हैवानियत पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, जानिए किसने क्या कहा?
Share:

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अभद्र हिंसा के पश्चात् विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो वायरल होने के पश्चात् से पूरे देश में इस बात को लेकर खूब विवाद देखने को मिल रहा है। शर्मसार कर देने वाली इस घटना को लेकर लोगों का खूब गुस्सा फूट रहा है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपना गुस्सा जता रहे हैं। 

वहीं, मणिपुर से सामने आए वीडियो के पश्चात् अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा, उर्मिला मातोंडकर सहित कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की निंदा की एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को मणिपुर घटना ने बहुत बेचैन कर दिया है। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई शर्मसार घटना को अक्षय कुमार बहुत गुस्से में हैं। इस बात को लेकर न केवल उन्होंने अपना गुस्सा जताया बल्कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी की है। अक्षय ने ट्विटर पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।' वही उर्मिला मातोंडकर ने मणिपुर की घटना का सख्त विरोध किया है। यही नहीं, उर्मिला इस मामले पर बहुत हैरान है। 

ट्विट कर उन्होंने लिखा, 'मणिपुर वीडियो और इस घटना से शॉक्ड और डरी हुई हूं। इस मामले ने मुझे हिलाकर रख दिया है। मई में हुई घटना पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, शर्म आनी चाहिए उन व्यक्तियों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं, मीडिया में जोकर उन्हें चाट रहे हैं, लोकप्रिय हस्तियां जो चुप हैं। डियर भारतीय/इंडियंस हम यहां कब पहुंचे?' अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की नाकामी की तरफ इशारा किया। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या मणिपुर में अत्याचारों को रोकने वाला कोई नहीं है? उन्होंने लिखा, 'क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? अगर आप दो महिलाओं के उस विचलित करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिल गए हैं, तो क्या स्वयं को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या भारतीय तो क्या!' बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा जताया है। वीडियो को लेकर रिचा चड्ढा ने पोस्ट में लिखा, 'शर्मनाक! भयानक! अधर्म!'

जिस पर आरोप लगाया अब उसी के साथ अमीषा पटेल ने शेयर की फोटो, लिखा- 'पूरे दिन उनके ऑफिस में बिताया...'

माता-पिता बना बॉलीवुड का ये स्टार कपल, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

जवान में दिखेगा शाहरुख खान का नया 'हुनर', जानकर झूम उठेंगे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -