बॉलीवुड भी बाप्पा के रंग में रंगा
बॉलीवुड भी बाप्पा के रंग में रंगा
Share:

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक मुंबई बाप्पा के रंग में रंगी रहेगी। श्रद्धालु मन्नत के राजा लालबाग के गणपति के दर्शन के लिए देशभर से जुटने लगे हैं। सभी की कोशिश है आज सुबह सबसे पहले उन्हें बाप्पा के दर्शन मिल जाएं। तेज धूप, लंबी कतार और घंटों की प्रतिक्षा सिर्फ इसलिए ताकि लालबाग के राजा के दर्शन हो जाएं। देखा जाए तो गणेश चतुर्थी पर टेलीविजन के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी जोर शोर से अपने अपने घरो में भगवान शिव के छोटे पुत्र श्री गणेश को विराजमान कर रहे है।

तथा आपको बता दे कि सोमवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स जिनमे कि अभिनेता जितेंद्र भी शामिल है वह अपने भगवान गणेश की प्रतिमा को घर लेकर आए। इस दौरान कहीं गुलाल उड़ते देखा गया तो किसी को ढोल की थाप पर ताल देते हुए। तथा देखा जाए तो अभिनेता जितेंद्र हर साल गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। तो वही देखा गया कि बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी अपने घर में बाप्पा को विराजमान किया. अभिनेत्री रवीना टंडन भी अपने घर पर गणेश पूजा काफी धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी वह अपने घर में गणेश पूजा शुरू कर चुकी हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ का गणेश उत्‍सव के दौरान भक्तिभाव देखते ही बनता है। वह हमेशा अपने घर पर गणेश जी का आगमन कराते हैं।

इतना ही नहीं पूरे विधिविधान के साथ उनका विर्सजन करते हैं। स्‍थापना से लेकर विर्सजन तक अपने परिवार के साथ पूजा करते हैं। अपनी पत्‍नी के कल कुछ इस तरह उन्‍होंने स्‍थापना की है। अभिनेता नाना पाटेकर भी गणेशोत्‍सव में भाग लेते हैं। उनके घर में गणेश जी की स्‍थापना पांच दिनों के लिए होती है। उनकी गणेश जी में असीम आस्‍था है। इस दौरान उनके घर पर उनके प्रशंसको और करीबियों का आना जाना अधिक रहता है। इस बार भी वह काफी धूमधाम से गणेश महोत्‍सव मना रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -