दुल्हन बनने के लिए कॉपी करें इन अभिनेत्रियों के लुक, देखता रह जाएगा हर व्यक्ति
दुल्हन बनने के लिए कॉपी करें इन अभिनेत्रियों के लुक, देखता रह जाएगा हर व्यक्ति
Share:

अगर आप शादी करने जा रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप अपनी शादी में कैसा लहंगा पहने तो हम आपको आईडिया देने जा रहे हैं जो अभिनेत्रियों से आप ले सकती हैं। कई अभिनेत्रियां अपनी शादी में बहुत खूबसूरत लगीं और आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप भी कैसे उनका लुक लेकर अच्छी दिख सकती हैं।

नयनतारा- अगर आप शादी करने जा रहीं हैं तो आप नयनतारा का लुक अपना सकती है जिन्होंने हाल ही में शादी की है। नयनतारा ने अपनी शादी में एक चमकदार लाल साड़ी चुनी। जी हाँ और उन्होंने अपने वेडिंग लुक को हैदराबादी टच दिया। उन्होंने भारतीय दुल्हन हार, मांग टीका, विशाल कान के स्टड और उसके गहनों के समान चूड़ियों के ढेर पहने जो आप भी पहन सकती हैं। इस लुक को अपनाने के बाद आप सबसे अलग और आकर्षक दिख सकती हैं। उन्होंने ‘मल्टी-लेयर्ड‘ हार पहना जो आप पहनकर अच्छी दिख सकती हैं। 

सोनम कपूर- आप सोनम कपूर के दुल्हन लुक को कॉपी कर सकती हैं। सोनम ने बिल्कुल ट्रेडिशनल रहते हुए चुना डिज़ाइनर अनुराधा वकील का ब्राइट रेड लहंगा जिस पर ट्रेडिशनल हेवी एम्ब्रॉएड्री थी। जी हाँ और इस लहंगे को सोनम ने पेयर किया ढेर सारी ट्रेडिशनल जूलरी के साथ। आपको बता दें कि सोनम के इस ब्राइडल लुक को अगर आप फॉलो करेंगी तो आप पर सबकी निगाह रहेगी।

आलिया भट्ट- आलिया ने अपनी शादी में सिम्पल लुक अपनाया और उनके लुक को अब कई लड़कियां अपना रहीं हैं। आप भी इसे अपना सकती हैं। आलिया ने जहां ऑफ-वाइट रंग की साड़ी पहनी थी। इसी के साथ आलिया ने अपने ज़िंदगी के बेहद खास दिन के लिए सटल मेकअप चुना। यह उनके पेस्टल अटायर के साथ परफेक्ट लग रहा था। वहीं उनका बेस ड्यूई था और गालों को हल्का सा पिंकिश लुक दिया। इसके अलावा उन्होंने सिम्पल ज्वलेरी पहनी जो आपको भी आकर्षक दिखा सकती है।

सामने आई नयनतारा और विग्नेश की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, देखते रह जाएंगे आप

शादी में पहनने जा रहीं हैं नथ तो फॉलो करें ये टिप्स, लगेंगी बहुत खूबसूरत

शादी में नहीं समझ आ रही कौन सी बनाना है हेयर स्टाइल तो यहाँ से ले आईडिया

सांवला है रंग तो शादी में पहने इन कलर्स के लहंगे, लगेंगी सबसे खूबसूरत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -