शादी के बाद आज पहली होली मना रहे हैं ये बॉलीवुड कपल्स
शादी के बाद आज पहली होली मना रहे हैं ये बॉलीवुड कपल्स
Share:

18 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जी हाँ और बीते कल इसकी तैयारी भी हो रही थी। आप सभी को बता दें कि इस खास दिन को हर कोई अपने परिवार और पार्टनर के साथ गुलाल और रंगों के साथ मना रहे हैं। इस लिस्ट में कई सितारे भी शामिल है जो अपने पार्टनर संग होली का पर्व मना रहे हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। जी दरअसल इन दोनों ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अब शादी के बाद दोनों की पहली होली है जो दोनों आज मना रहे हैं।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा- इन दोनों ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले यानी 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। वहीं इसके बाद से ही दोनों अक्सर रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। अब आज शादी के बाद दोनों पहली होली मना रहे हैं। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा- राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। दोनों की आज पहली होली है, जिसे दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ में मनाने वाले हैं।

यामी गौतम और आदित्य धर- यामी गौतम और आदित्य धर बॉलीवुड जगत के सीक्रेट कपल रह चुके हैं। इन दोनों ने गुपचुप तरीके से बीते साल 4 जून को शादी रचाई थी। अब दोनों की आज पहली होली है। 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार- इन दोनों ने भी कुछ समय पहले ही शादी रचाई है और आज कपल पहली होली खेलने जा रहे हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन- यह कपल भी कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधा है और अब दोनों शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं।

शिबानी और फरहान अख्तर- इस कपल ने भी कुछ समय पहले अलग तरह से शादी रचाई थी और आज दोनों पहली होली मना रहे हैं। 

होली से पहले जबरदस्त सस्ता हुआ सोना-चांदी, आज ही पहुँच जाए लेने

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका! DA बढ़ने पर आया ये बड़ा अपडेट

यहाँ चिता की राख और भस्म से खेलते हैं होली, जानिए अनोखी परम्परा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -