बोको हराम की नई बर्बरता, चोरी करने पर काट दिए हाथ
बोको हराम की नई बर्बरता, चोरी करने पर काट दिए हाथ
Share:

लागोस : चार देशों के सैकड़ों मासूमों की बर्बरता से हत्या करने वाले उग्रवादी संगठन बोको हराम ने इस बार चोरी करने पर दो चोरों के हाथ काट दिए है और इसे अल्लाह का इंसाफ करार दिया है। पैसा चुराने के आरोप में इन चोरो के दाहिने हाथ काट दिए गए है। हांला कि जारी किए गए इस वीडियो में हाथ काटते हुए नही दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो के संबंध में साइट के इनटेलीजेंस के अनुसार, एक पेड़ के नीचे गांव के लोगो को इकट्ठा कर इस घटना को अंजाम दिया गया। वहाँ एक लकड़ी के कुंदे में लगे खून व उनके बयानों से इस बात की पुष्टि हुी है।

बोको हराम एक नाइजीरियाई कट्टर आतंकी संगठन है, जो 2002 में अस्तित्व में आया। यह संगठन खुद को विलायत घर्ब इफरिकियाह कहता है। यह ग्रुप नॉर्थ ईस्टर्न नाइजीरिया, चाड, नाइजर व नॉर्थ कैमरुन में सक्रिय है। इनका मकसद पुरानी इस्लामिक रीतियों को लागू करना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -