चाड नेता ने कहा होगा बोको हरम का सफाया
चाड नेता ने कहा होगा बोको हरम का सफाया
Share:

एनडजमेना : चाड के राष्ट्रपति इदरीस देबी ने घोषणा की कि नाइजीरिया के बोको हरम जिहादियों के साथ संघर्ष से आतंकवादी संगठन को भारी नुकसान पहुंचाने में मदद मिली है और इस साल के अंत तक उसका सफाया कर दिया जाएगा। फ्रांस से चाड की आजादी के 55 साल पूर्ण होने के अवसर पर कल राजधानी एनडजमेना में मीडिया के साथ चर्चा में देबी ने कहा कि बोको हरम तकरीबन खत्म हो चुका है।

अब (बोको हरम सदस्यों के) कुछ छोटे समूह कैमरून की सीमा से लगे पूरे पूर्वी नाइजीरिया में बिखरे हैं। निश्चित रूप से बोको हराम पर अंकुश लगाने की हमारे पास क्षमता है। उन्होंने बोको हराम के 6 साल के विद्रोह पर अंकुश लगाने पर लक्षित 5 देशों के नये बल का जिक्र करते हुये कहा कि क्षेत्रीय बल के गठन के चलते यह जंग छोटी होगी और इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगी।

बेनिन, कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया सभी ने नये बल को मदद करने का भरोसा दिया है। देबी ने दावा किया कि बोको हराम का नेतृत्व अब अबुबकर शेकाउ के पास नहीं है और उसका उत्तराधिकारी बातचीत करना चाहता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -