असम में जुर्म का शिकार हुआ 15 वर्षीय लड़का
असम में जुर्म का शिकार हुआ 15 वर्षीय लड़का
Share:

मरियानी पुलिस ने एक 15 वर्षीय लड़के का शव बरामद किया है, पुलिस का कहना है कि उसकी पीठ पर गोली मरकर उसकी हत्या कर दी गई है। शनिवार शाम को ऊपरी असम के जोरहाट जिले में झाड़ियों के ढेर से शव पाया गया है। मृतक की पहचान एक चाय बागान मजदूर अनिल फूलमाली के बेटे के रूप में की गई है, जो नागाजंका चाय एस्टेट लेबर लाइन में रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार शव के पास से एक हस्तनिर्मित बंदूक बरामद हुई। लड़का बाजार जाने के लिए शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से निकला था। लड़के को ढूंढने के लिए देर शाम मोहल्ले के लोगों द्वारा खोजबीन की गई।

जंहा इस बात का पता चला है कि लड़के का खून से लथपथ शव रात 8 बजे लोगों ने पाया, जिसके बाद तुरंत मरियानी पुलिस स्टेशन में पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JMCH) भेजा गया।

माँ और बेटी के साथ पहले किया गया दुष्कर्म और फिर कर दिया वीडियो वायरल

कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत जारी, अखिलेश के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

कोरोना मुक्त होने की दिशा में भारत, दैनिक मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -