जेपी सेतु से टकराई नाव, खतरे में पड़ी कई लोगों की जान
जेपी सेतु से टकराई नाव, खतरे में पड़ी कई लोगों की जान
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना से अभी एक दर्दनाक खबर आ रही है। पटना के गंगा नदी में एक नाव डूब गई। सूत्रों के मुताबिक, 20 लोग नाव पर सवार थे। 9 व्यक्तियों की जान बचा ली गई है। वहीं, अब भी 11 लोग लापता हैं। NDRF, SDRF एवं जिला प्रशासन की टीम लापता व्यक्तियों की खोज में जुटी हुई है।

घटना के सिलसिले में बताया जा रहा है कि पटना के गंगा नदी में एक नाव डूब गई। दीघा घाट के समीप जेपी सेतु से नाव टकरा गई। इससे नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर 20 लोग सवार थे। इसमें 9 व्यक्तियों ने तैरकर और लोगों की सहायता से जान बचा लिए। वहीं, अब भी 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खबर प्राप्त होते ही SDRF की टीम पहुंच गई तथा लापता व्यक्तियों की तलाश में जुट गई है।

NDRF, SDRF एवं जिला प्रशासन की टीम लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए गोताखोर की सहायता ली जा रही है। वहीं, आपको बता दें कि कुछ दिन पहले छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले थे। इस के चलते मुख्यमंत्री का स्टीमर भी जेपी सेतु से टकरा गया था। इस घटना में मुख्यमंत्री को चोट भी आई थी। हालांकि प्रशासन के ओर से कहा गया कि स्टीमर खराब हो गई थी। जिसे बदला गया। मुख्यमंत्री को चोट नहीं आई थी।

राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस रद्द, विदेशी फंडिंग के आरोप में हुई कार्रवाई

दिवाली पर इन राज्यों में मचेगी तबाही, IMD ने किया अलर्ट

अमनदीप ने महिला इंडियन ओपन में हासिल की जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -