घर में खून से लथपथ मिली रिटायर्ड फौजी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
घर में खून से लथपथ मिली रिटायर्ड फौजी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Share:

ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक रिटायर्ड फौजी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस मामले में रिटायर्ड फौजी की महिला रिश्तेदार पर हत्या का शक जताया जा रहा है। वहा मौजूद लोगो ने घटना की सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू क्र दी है। 

पुलिस के मुताबिक देवेंद्र माहौर रिटायर्ड फौजी मूल रूप से आलमपुर दबोह निवासी 2020 में वह फौज के पद से रिटायर्ड हुआ है। इसके बाद पुरानी छावनी इलाके में स्थित बरां गांव में उसने अपना मकान बना लिया था। यहीं वह रहने लगा था। गांव में उसका परिवार रहता था। यहां वह अकेला रह रहा था। दो दिन से वह घर से बाहर नहीं निकला था। घर का दरवाजा बंद था।

आसपास रहने वाले लोगों को जब दुर्गंध आई तो पुलिस को मामले की सूचना दी। इधर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर रिटायर्ड फौजी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसका गला काटा गया था, साथ ही हाथ की नसे भी काटी गई थी।

जब पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि कुछ दिनों पहले एक महिला रिश्तेदार देवेंद्र माहौर के यहां रहने के लिए आई हुई थी। वह देवेंद्र के साथ ही रह रही थी। वह रिश्ते में उसकी साली लगती है। घटना के बाद से वह गायब है।पोलइ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुएं की सफाई करने उतरे तीन लोगों की डूबने से हुई मौत

प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम शिवराज

दो युवतियों को लेकर बीच सड़क पर चले लात-घुसे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -