ट्रक में विस्फोटक भरकर किया धमाका, सैकड़ों की मौत
ट्रक में विस्फोटक भरकर किया धमाका, सैकड़ों की मौत
Share:

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में जोरदार धमाके हुए। हालात ये थे कि, कुछ ही क्षण में क्षेत्र में लोगों के शव क्षत - विक्षत अवस्था में थे तो दूसरी ओर घायल कराह रहे थे। बम धमाका विदेश मंत्रालय के समीप मौजूद सफारी होटल में किया गया। घायलों को चिकित्सालय ले जाने के लिए, लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। मोगादिशू में हुए धमाके में मरने वालों की तादाद लगभग 131 हो गई है।

दूसरी ओर, इस धमाके में करीब 275 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि ,यहां पर एक ट्रक में विस्फोटक भरकर धमाका किया गया। आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े संगठन अल शबाब को हमलों के लिए जवाबदार बताया गया है।

घटना के बाद, चिकित्सालय घायलों से पट गए थे। कुछ लोग तो झुलसी हुई अवस्था में चिकित्सालय जे जाए गए। घटना में मारे गए लोगों के शव भी बुरी तरह झुलस गए थे। कुछ शवों की शिनाख्त करना तक मुश्किल था। इस घटना के बाद, लोगों में अफरा - तफरी मच गई। लोग अपने परिजन की जानकारी लेने में जुट गए। राष्ट्रपति मुहम्मद अब्दुल्लाही मोहमेद ने करीब तीन दिन के शोक की घोषणा कर दी है।

CPM की रैली में हुआ धमाका, आज बंद की अपील

मुंबई धमाकों जैसी साजिश में लगा है, दाऊद इब्राहिम

सोनीपत बम धमाके को लेकर टुंडा दोषी करार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -