सूरज पंचोली पर रेप, मर्डर का मामला दर्ज करने की मांग
सूरज पंचोली पर रेप, मर्डर का मामला दर्ज करने की मांग
Share:

मुंबई : करीब तीन वर्ष पूर्व आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री जिया खान की मृत्यु के मामले में उनके पुरूष मित्र सूरज पंचोली पर आरोप लग रहे हैं। दरअसल प्राॅसीक्यूशन पक्ष के वकील ने मांग की है कि सूरज पंचोली पर बलात्कार, हत्या और अबाॅर्शन करवाने का प्रकरण दर्ज किया जाए। हालांकि इसके पूर्व सूरज पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जिया खान के मामले में चार्जशीट दायर कर दी है। सूरज पंचोली पर केवल आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। दरअसल सूरज ने जिया को अबाॅर्शन के लिए मजबूर किया था। ऐसी बात प्राॅसीक्यूशन ने कही।

उल्लेखनीय है कि इस मामले की सुनवाई 20 मई को होगी। सूरज द्वारा मांग की गई है कि उसे इस प्रकरण में दोष मुक्त कर दिया जाए। इस मामले में मुबई उच्च न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया गया है। सरकारी वकील कल्पना हिरे ने न्यायाधीश एएस, शेंडे की कोर्ट में दलील प्रस्तुत की कल्पना के अनुसार जिया की मां राबिया ने पुलिस को कहा कि उनकी पुत्री की हत्या हुई है। 

राबिया ने आरोप लगाया कि जिया को अबाॅर्शन के लिए मजबूर किया था। सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जिया का गला घोंटा गया था। वकील ने कहा कि जिया तो खुद ही अबाॅर्शन के लिए क्लिनिक गई थी। उन्होंने कहा कि भ्रूण तीन से चार सप्ताह पुराना था मगर उसे हाथ से बाहर निकाला तो नहीं जा सकता। उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि सूरज के चलते जिया प्रेग्नेंट हुई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -