भाजयुमो ने किया सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध
भाजयुमो ने किया सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध
Share:

पटना : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के विरूद्ध पार्टी में स्वर तेज़ किए गए हैं। पटना के व्यस्त क्षेत्र में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पोस्टर के माध्यम से शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से निकालने की मांग भी की गई। लोकप्रिय सिने स्टार और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी के अंदर विरोधों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और बिहार में चुनावों के दौरान पार्टी के खिलाफ बोलने को लेकर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा के विभिन्न अनुशंगिक संगठनों और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाऐं झेलना पड़ रही हैं। भाजयुमो ने पटना महानगर प्रवक्ता सूरज पांडेय और महामंत्री अनिल साहनी द्वारा जारी किए गए पोस्टर में फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म के डायलाॅग के माध्यम से उन्हें खामोश करने की मांग कर रहे थे।

इन पोस्टर्स में लिखा गया था कि कार्यकर्ताओं द्वारा यह मांग की गई है कि शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी से खामोश किया जाए। उल्लेखनीय है कि डीडीसीए घोटाले पर अपना विरोध करने के कारण सांसद कीर्ति आज़ाद को पार्टी ने निलंबित कर दिया था।

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर भी कहा जा रहा था कि उन्हें भी कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा पटना पहुंचे तो इस तरह के पोस्टर्स को लेकर उनसे सवाल किए गए। उनका कहना था कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं इनकी चिंता मुझे नहीं  है। उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न पार्टी में अपनी उपेक्षा से कुछ निराश थे। उन्होंने कहा कि बिहार में भी उन्हें प्रचार का जिम्मा नहीं सौंपा गया जिसके कारण उन्हें अच्छा नहीं लगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -