बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
Share:

बुरहानपुर /ब्यूरो:  नगरीय निकाय चुनाव के परिणामो ने सबको चौका दिया है। बात करे बुरहानपुर नगरीय निकाय सीट की तो इस सीट पर भी भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है,बुरहानपुर महापौर सीट पर सभी की निगाहें बनी हुई थी। टिकिट मिलने से लेकर परिणाम आने तक अटकले लगाई जा रही थी की कौन होगा शहर का महापौर, लेकिन आज परिणाम आने के बाद स्तिथि साफ़ हो गई और भाजपा की महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज अंसारी को 388 वोटो से हराया है और निगम में भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमाया है। 

आपको बता दें की पहले चरण में 44 जिलों के नगरीय निकायों की मतगणना हो रही है। इसमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल हैं। 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना नगर निगमों का नया महापौर चुना जाएगा। पहले चरण में 11 नगर निगमों में कुल 101 महापौर पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

कुल 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। बाकी बचे 2808 पदों पर वोटिंग हुई है, इसके लिए 11 हजार 250 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। इसी दिन नगर परिषद राजगढ़, ब्‍यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्‍योपुर, पोरसा और अंबाह में भी मतगणना हो रही है। 

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, उपराष्ट्रपति पद के लिए इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

महापौर चुनावों में BJP को बड़ा झटका, जानिए कहाँ कौन चल रहा है आगे?

चुनाव का रिजल्ट आने से पहले 'महापौर' बन गया ये नेता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'नेम प्लेट'   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -