'BJP का असली चेहरा सामने आ गया', 'सोनिया गांधी को विष कन्या' कहने पर भड़के CM बघेल
'BJP का असली चेहरा सामने आ गया', 'सोनिया गांधी को विष कन्या' कहने पर भड़के CM बघेल
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी MLA की तरफ से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या कहने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सब भाजपा नेताओं के कहने पर किया गया है। इससे भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी को दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार है? दूसरे लोग बोले तो भारतीय जनता पार्टी को तकलीफ होती है। कल खड़गे के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देशभर में हंगामा किया। उन्होंने कहा कि ये जहरीले सांप जैसा है। इसके बाद उन्होंने बड़कप्पन दिखाते हुए बयान को वापस ले लिया। भारतीय जनता पार्टी नेता की तरफ से विष कन्या कहा गया। इससे भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र, चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने कहा कि ये हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता उनके बारे में कितने बार अनर्गल बातें करते हैं तथा अब जाकर भारतीय जनता पार्टी नेता विष कन्या कह रहे हैं। ये घोर निंदनीय है। ये भारतीय जनता पार्टी नेताओं के कहने पर किया गया है। अब इस मामले में नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह क्या कहते हैं। ये पूरे देश की जनता जानना चाहती है। इस मामले में FIR कराने के सवाल पर कहा कि इसे पर पार्टी के कार्यकर्ता देखेंगे। FIR क्यों नहीं कराएंगे। 

'बाबा बागेश्वर जैसे लोगों को जेल में रहना चाहिए', इस नेता का आया बड़ा बयान

'मैं नहीं डरता अखिलेश यादव से, टकराने की ताकत है..', अपने ही नेता पर क्यों बरसे सपा सांसद शफीकुर्रहमान ?

JDU के पूर्व प्रवक्ता अजय अलोक थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार की पार्टी ने किया था निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -