चुनाव के मैदान में अब कांग्रेस ने लगाया गौ माता पर दाव
चुनाव के मैदान में अब कांग्रेस ने लगाया गौ माता पर दाव
Share:

लखनऊ : लगता है कि अब कांग्रेस भाजपा के गौ रक्षा वाले मुद्दे को हथिया कर उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं के वोटों को अपनी ओर खींचकर राज्य में सत्ता बनाने का ख्वाब देख रही है। शायद यही कारण है कि यूपी के चुनावी मैदान में कांग्रेस ने गौ माता पर दाव लगा दिया है। यहां मीडिया से चर्चा करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित ने कहा कि भाजपा केवल गायों पूजा कर सकती है, लेकिन सुरक्षा के लिये भाजपाई कभी भी आगे आते हुये नहीं दिखाई दिये।

शीला का कहना है कि कांग्रेस गायों की रक्षा करने के लिये प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

शीला दीक्षित न केवल अब यूपी का दौरा कर रही है वहीं कांग्रेस की जमीन भी तैयार करने में वह जुट गई है। शीला ने राजस्थान के साथ ही उत्तरप्रदेश का भी उदाहरण दिया और कहा कि यहां गायों की स्थिति देखने वाला कोई नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -