बंगाल में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, TMC पर हत्या का आरोप
बंगाल में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, TMC पर हत्या का आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) पर फिर से एक भाजपा कार्यकर्ता का क़त्ल करने का आरोप लगा है। गणेश रॉय का शव रविवार सुबह गोघाट स्टेशन के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही गोघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। इस घटना की वजह से रविवार सुबह से ही गोघाट स्टेशन से सटे इलाकों के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश रॉय अपने इलाके में एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते थे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि गणेश बाबू शनिवार दोपहर के बाद से ही लापता थे। जिसके बाद उनका शव रविवार सुबह ही स्टेशन के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। उनके बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता का क़त्ल करने और शव को पेड़ पर लटकाने में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) का हाथ है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीष घोष ने कहा है कि मृतक गणेश रॉय भाजपा के वर्कर थे और उनकी हत्या सत्ताधारी टीएमसी के गुंडों ने की है। TMC पर हत्या का आरोप लगाते हुए दिलीप घोष ने कहा कि, “आज हमारे मंडल सचिव गणेश रॉय का क़त्ल कर दिया गया और उनके शव को पेड़ से टांग दिया गया, ऐसा प्रति दिन हो रहा है, CPM अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की हत्याकर उन्हें गाड़ दिया करती थी, टीएमसी उन्हें टांग देती है।”

आम आदमी को राहत, आज पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

अमेरिका के एक मॉल में अचानक शुरू हुई फायरिंग, मचा तहलका

अमेरिका के इस जंगल में आग ने मचाई तबाही, शिकार हुए 30 लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -